महाकाल नगरी उज्जैन, धार और श्योपुरकलां में रेड अलर्ट: 25 अगस्त तक राहत की उम्मीद नहीं
भोपाल: मानसून का दूसरा दौर प्रदेश के कई हिस्सों पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश के ऊपर से गुजर रही मौसमी ट्रफ और एक साथ 6 मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आधे से ज्यादा मप्र में अति भारी बारिश, बाढ़, तूफान, गाज गिरने जैसी स्थिति बीते एक हफ्ते से बनी है। मौसम विभाग ने महाकाल की नगरी उज्जैन सहित धार और श्योपुरकलां में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट दिया है।
प्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इनमें अशोक नगर और सागर जिलों में तो अति भारी बारिश दर्ज की गई तो नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, रायसेन, रतलाम, विदिशा, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में 6 मौसम प्रणालियों का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है इसलिए अधिकांश जिले भीग रहे हैं। 25 अगस्त तक बारिश से निजात मिलने की संभावना नही है।
प्रदेश के किस जिले में कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग से दी गई जानकारी अनुसार गुरुवार दिनभर की स्थिति को देखें तो बैतूल में चार मिलीमीटर, भोपाल में 12, दतिया में दो, ग्वालियर में 25, गुना में 25, ग्वालियर में दो, नर्मदापुरम में तीन, इंदौर में पांच, पचमढ़ी में 11, रायसेन में 13, रतलाम में 23, श्योपुर में 12, शिवपुरी में 30, उज्जैन में दो, छिंदवाड़ा में 6, दमोह में दो, नरसिंहपुर में 15, सागर में 22, सिवनी में 7, उमरिया में चार और बालाघाट में 8 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर में 53.8, नर्मदापुरम में 25.02, खंडवा में 21, पचमढ़ी में 25.02, रतलाम में 97, उज्जैन में 21, दामोह में 66, नरसिंहपुर में 73 मिली मीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जिलों में पानी गिरा है।
बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है
अधिकतर जिलों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28.4, ग्वालियर में 31.9, इंदौर में 26.5, उज्जैन में 27.2, जबलपुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश के इन जिलों में शुक्रवार को भी अलर्ट
शुक्रवार को भी कई जिलों में अति भारी बारिश और भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। धार, उज्जैन और श्योपुर कला जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल में भी गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश