वोटर लिस्ट में खामी से मचा हड़कंप, किशनगंज प्रशासन ने शुरू की जांच
किशनगंज : किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक ही व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज पाया गया है। यह मामला सामने आते ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 के निवासी दिनेश प्रसाद मांझी से जुड़ा है। मांझी एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं और टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की जिला पार्षद सदस्य के पति भी हैं। खास बात यह है कि वह पहले बीएलओ के रूप में भी काम कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, मतदाता सूची में दिनेश प्रसाद मांझी का नाम बहादुरगंज नगर पंचायत के बूथ संख्या 200 में क्रम संख्या 307 पर इपिक नंबर IR02515211 के तहत दर्ज है। वहीं, टेढ़ागाछ प्रखंड के बूथ संख्या 99 में क्रम संख्या 441 पर उनका नाम इपिक नंबर IR00184184 के साथ भी दर्ज पाया गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने बयान में कही ये बात
बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित मतदाता से संपर्क कर एक स्थान से नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश