मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ 4 घंटे में सफर तय होगा, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से बढ़ रहा कवच का काम
मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने के लिए यात्रियों को करीब 2 साल का और इंतजार करना होगा, क्योंकि यह रफ़्तार तब ही संभव है, जब पूरी लाइन पर कवच का काम पूरा हो जाएगा। वर्त्तमान में विरार-नागदा और वड़ोदरा- अहमदाबाद के बीच एडवांस स्टेज पर कवच का काम किया जा रहा है, लेकिन उसे पूरा करने की समय-सीमा अब तक नहीं बताई गई है एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को अधिक स्पीड पर चलाने के लिए संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। मुंबई - गुजरात खंड पर इलेक्ट्रिकल का काम पूरा हो चुका और सिग्नलिंग का काम जारी है।
यात्रा का समय होगा काफी कम
अधिकारी ने बताया, वर्तमान में इस लाइन पर सभी प्रीमियम ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ती है, जिसे मुंबई से अहमदाबाद पहुंचने में कम से कम 5 घंटे 35 मिनट का समय लगता है। हालांकि, जब गाड़ियां 160 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी, तो यात्रा में लगने वाला समय करीब 4 घंटे 45 मिनट तक हो सकता है। साथ ही अन्य ट्रेनों का भी टाइम टेबल बदल जाएगा।
किए जा रहे सभी ज़रूरी काम
तेज रफ्तार ट्रेन के लिए पूरे रूट पर पटरियों के दोनों छोर पर फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है। साथ ही पटरियों के नीचे वाले बेस को चौड़ा किया गया है, ताकि स्पीड में भी स्थिरता बनी रहे। इसके पूरे रूट पर 2x25000 वोल्ट (25 हजार वोल्ट की 2 अलग पावर लाइन) पावर लाइन बनाई गई है।
चर्चगेट-विरार के बीच भी हो रहा कवच का काम
उपनगरीय सेक्शन में भी कवच का काम शुरू हो चुका है। विरार से दहिसर के बीच ओएफसी केबल पूरी तरह बिछाया जा चुका है। उपनगरीय लाइन पर कवच सिस्टम आने से दुर्घटना में कमी आएगी।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक