आलू-प्याज को कहें बाय-बाय! बारिश के मौसम में बनाएं केले के क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद ऐसा कि भूल न पाएं
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 2 कच्चे केले
- 1 कप बेसन
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा (इससे पकौड़े क्रिस्पी बनेंगे)
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
विधि :
- सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह धोकर छील लें। इन्हें गोल और पतले टुकड़ों में काटें।
- एक बड़े कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिला लें।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न पड़ें।
- कटे हुए केले के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह लपेटें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर केले के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- केले के पकौड़ों को पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने