Mumbai Eid Holiday: मुंबई में बैन किए गए शुक्रवार का अवकाश, सरकार ने धर्म और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 सितंबर को घोषित की छुट्टी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई शहर और उपनगर में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को होगी। सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि हमने ऐसी ही मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार किया, उसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि पहले ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर को सुनिश्चित की गई थी। लेकिन, अब मुंबई शहर जिला व मुंबई उपनगर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को होगी।
अन्य जिलों में 5 सितंबर को रहेगी छुट्टी
हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में यह छुट्टी 5 सितंबर को ही रहेगी। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में सरकारी कार्यालय 5 सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कांग्रेस नेता नसीम खान, विधायक असलम शेख, अमीन पटेल, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख सहित महाराष्ट्र के कई मुस्लिम नेताओं ने राज्य सरकार से उक्त छुट्टी की तारीख बदलने की गुजारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
नसीम खान ने क्या कहा
नसीम खान ने कहा कि हमने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा था कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के तहत सार्वजनिक शोभायात्रा के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। साथ ही, हमें आपसी भाईचारे के साथ ईद भी मनाना था। इसे देखते हुए मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम 8 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि दोनों पर्व सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मना सकें।
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।
इस्लामपुर में बड़ा हादसा: मनोज तिवारी की सभा में हेलीकॉप्टर उतरा, बच्चे घायल
जबलपुर सुसाइड: बीएससी की छात्रा ने की खुदकुशी, आनंद कॉलोनी में पसरा सन्नाटा।
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।