शुभमन के आतिशी शॉट्स ने लूटा शो, बुमराह समेत टीम ने जमकर किया प्रैक्टिस
नई दिल्ली: एशिया कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार एक साथ अभ्यास के लिए उतरी। इस दौरान टेस्ट टीम के कप्तान और टी20 टीम में एक साल बाद वापसी कर रहे शुभमन गिल पर निगाहें रहीं। दुबई के आईसीसी अकादमी में उन्होंने लंबे नेट सत्र में आतिशी तेवर अपनाए। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 2023 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
एशिया कप में भारत का कार्यक्रम
भारत को एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ खेलना है। 14 सितंबर को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि 19 सितंबर को मुकाबला ओमान के साथ होगा। 20 सितंबर से प्लेऑफ खेले जाने हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की अगुआई में गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने नेट पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की।
बिना प्रायोजक की जर्सी के साथ उतरी टीम
नए हेयर स्टाइल के कारण ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने प्रशंसकों को बालों के नए अंदाज के कारण हार्दिक पंड्या ऑटोग्राफ भी दिए। टीम ने बिना प्रायोजक की जर्सी के साथ अभ्यास किया। ड्रीम-11 से हाल ही में मुख्य प्रायोजक का करार टूट गया है।
सैमसन ने की गंभीर के साथ लंबी मंत्रणा
एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में कोई आधिकारिक शिविर नहीं लगाया गया। गिल, बुमराह, कुलदीप, अर्शदीप को एक महीने का आराम दिया गया। सभी खिलाड़ी निजी तौर पर गुरुवार को दुबई पहुंचे थे। दुबई के मौसम से अभ्यस्त होने के लिए भारतीय टीम पहले ही दुबई पहुंच गई। 40 दिन के आराम के बाद मैदान पर उतरे बुमराह अभ्यास के दौरान अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। सैमसन ने कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच के साथ लंबी मंत्रणा की।
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”