पति को छोड़ा, प्रेमी संग चली गई पत्नी; नकदी और जेवर भी लेकर फरार
मुजफ्फरपुर (बिहार): मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के मात्र साढ़े पाँच महीने बाद एक महिला अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई। जाने से पहले उसने पति को व्हाट्सऐप पर फोटो और मैसेज भेजा – “सॉरी, बॉयफ्रेंड के साथ जा रही हूं। उसी से शादी करूंगी और उसी के साथ रहूंगी।”
नकदी और जेवर लेकर हुई फरार
बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ घर से 53 हजार रुपये नकद और सास के करीब 1.70 लाख रुपये के गहने भी ले गई। महिला शिवहर जिले की रहने वाली है और उसकी शादी पांच माह पहले मिठनपुरा थाना इलाके के एक युवक से हुई थी।
पति ने दर्ज कराई शिकायत
पत्नी के मैसेज से हतप्रभ पति ने पहले उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन सुराग न मिलने पर मिठनपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन हाल ही में पत्नी किसी से लगातार मोबाइल पर बात करती थी। जब उसने रोक-टोक की तो वह नाराज हो जाती थी।
आरोपी प्रेमी का नाम आया सामने
पीड़ित पति ने शिकायत में शिवहर जिले के रहने वाले युवक नितीश कुमार रजक को नामजद आरोपी बनाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने प्रेमी संग फोटो भेजकर फरार होने की बात कबूल की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मिठनपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिवहर पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि महिला और उसके प्रेमी को तलाशा जा सके। फिलहाल दोनों की खोजबीन की जा रही है।
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस