महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा कदम, रोजगार योजना के तहत मिलेंगे 10 हजार रुपये
पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा से पहले नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो रही है।
योजना का उद्देश्य
सरकार चाहती है कि महिलाएं इस राशि से छोटा रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनें। बाद में समीक्षा के आधार पर लाभार्थियों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।
कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में इस योजना का ऐलान किया था, जिसे अब कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।
आवेदन की प्रक्रिया
शहरी क्षेत्र की महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आधार नंबर के जरिए आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया होगी। जीविका समूह के माध्यम से आवेदन लिया जाएगा और प्रखंड कार्यालय को भेजा जाएगा। राशि सीधे खाते में जीविका प्रखंड परियोजना इकाई सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करेगी। जांच के बाद सरकार लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे राशि भेजेगी।
योजना की मुख्य शर्तें
केवल विवाहित महिलाएं पात्र होंगी।
अविवाहित महिलाएं तभी पात्र होंगी जब उनके माता-पिता जीवित न हों।
उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महिला या उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
महिला का स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना जरूरी है।
किन कामों में उपयोग कर सकती हैं महिलाएं
मिला हुआ पैसा महिलाएं किराना, सब्जी-फल, बर्तन, खिलौना, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग, स्टेशनरी, फोटोकॉपी, कृषि, गौपालन, मुर्गी पालन जैसे कामों में निवेश कर सकती हैं।
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस