अपनी ही सरकार से नाराज़ जनप्रतिनिधि: बीजेपी पार्षद का भगवान को लिखा पत्र बना चर्चा का विषय
ग्वालियर: शहर में लगातार बढ़ रही शराबखोरी और नशाखोरी की घटनाओं को रोकने के लिए वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद अपर्णा पाटिल ने एक अनोखा और सख्त कदम उठाया है। अपर्णा पाटिल ने इस गंभीर समस्या को लेकर न केवल नगर निगम और आबकारी विभाग को जागरूक करने की पहल की है, बल्कि उन्होंने पद्म पूज्य श्री अचलेश्वर महादेव से भी व्यवस्था सुधारने का भावनात्मक आग्रह किया है।
नशाखोरी से असुरक्षित हो रहा माहौल
पार्षद अपर्णा पाटिल ने अपने पत्र में लिखा कि ग्वालियर के कई सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति से महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए माहौल असुरक्षित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज में अपराध, छेड़छाड़ और झगड़ों जैसी घटनाओं को भी जन्म देती है। पाटिल ने मांग की है कि आबकारी विभाग को तत्काल निर्देश दिए जाएं ताकि शासन के अनुसार शराब बिक्री और सेवन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी को पूरी तरह रोका जा सके।
महादेव पर जताया भरोसा
पत्र में उन्होंने भगवान अचलेश्वर महादेव महाराज पर भरोसा जताते हुए लिखा कि 'आप ही शहर की बिगड़ी व्यवस्था को संभाल सकते हैं।' उनका यह कदम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक संगठनों का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है।
कौन हैं अपर्णा पाटिल
अपर्णा पाटिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद हैं और इससे पहले भी शराबखोरी, अव्यवस्था व अन्य सामाजिक मुद्दों पर खुलकर आवाज़ उठाती रही हैं। कई बार उनके सार्वजनिक विरोध के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें उन्होंने शराब की दुकानों और नशे के अड्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
क्या लिखा है पत्र में
भगवान भोलेनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि महानगर ग्वालियर में आबकारी विभाग की निष्क्रियता के कारण सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी और नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण महिलाओं छात्राओं एवं बुजुर्गों बच्चों का घर से अकेले निकालना बेहद सुरक्षित महसूस किया जा रहा है। महानगर ग्वालियर में विकराल रूप लेती जा रही यह समस्या चिंता का विषय है जिस पर शीघ्र अति शीघ्र प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भगवान भोले नाथ से प्रार्थना करते हुए लिखा है कि मुझे लगता है कि अब यह काम केवल आप ही कर सकते हैं क्योंकि आपने हमेशा अपने भक्तों की मदद करते हैं। परम पूज्य बाबा मुझे पूरा विश्वास है कि आप ग्वालियर महानगर में अनियंत्रित हो चुकी शराबखोरी और नशाखोरी की समस्या से निजात दिलाएंगे और आबकारी विभाग के अधिकारियों को सद्बुद्धि भी देंगे।
विपक्ष ने साधा निशाना
हालांकि अर्पणा पाटिल द्वारा भगवान भोलेनाथ को दिए गए इस पत्र को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं विपक्ष की माने तो यह सत्ता पक्ष के नेताओं की पीड़ा है जो वह अपनी ही सरकार में खुलकर सामने आ रही है।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर