कार पलटने और बुलडोजर स्टंट पर सवाल, अखिलेश यादव ने CM योगी पर मज़ाकिया हमला किया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा कि फिल्म तो रिलीज़ होने से पहले ही फ्लॉप हो गई है।
उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, “आप बताइए, उस मूवी में डायलॉग हैं या सिर्फ बीप लगी है? मुकदमा पलटने वाला सीक्वेंस है या नहीं, कार पलटने वाला सीन है या नहीं, बुलडोजर स्टंट है या नहीं। आपस की लड़ाई का क्लाइमेक्स है या नहीं, डिप्टी सीएम के पर्दे के पीछे वाले डायलॉग हैं या नहीं।”
एसआईआर मामले पर अखिलेश यादव:
अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समझा रही है और उन्हें उम्मीद है कि कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।
विदेश नीति पर टिप्पणी:
अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की विदेश नीति फेल है, एच-1बी वीजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने तंज कसा कि केंद्र ऐसा चाहता है कि लोग न विदेश जाएँ, न पढ़ाई करें, न काम करें, बल्कि सिर्फ गोली चलाएँ और रूस की सेना में शामिल हो जाएँ।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर:
उन्होंने कहा कि सच तो सब जानते हैं। अगर 20 हजार एनकाउंटर से कानून व्यवस्था सही होती, तो अपराधी बरेली में आसानी से कैसे आ जाते।
गोरखपुर घटना पर:
अखिलेश यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री खुद हर दिन नहीं जाते कि वहां तस्करी चल रही है। गोरखपुर में यह पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं। एनकाउंटर सिर्फ दिखावटी हैं। लगता है जैसे कोई स्क्रिप्ट लिख दी गई हो कि गलती से यूपी आ गए।”
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक
Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले
टीम मैनेजमेंट और चयन प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
RCB के इतिहास में कई दिग्गज कप्तान रहे, लेकिन तुलना हमेशा जारी
वोटिंग के बीच EVM पर सियासी घमासान, BJP के बाद TMC ने भी उठाए सवाल
MP में नई आबकारी व्यवस्था, ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई तय
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन पर पीएम मोदी का हमला—‘सपा विकास और नारी विरोधी’