सौर ऊर्जा बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक
रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना लोगों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सब्सिडी पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे न केवल मासिक बिजली बिल में भारी कमी आ रही है बल्कि लोग अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का मार्ग भी खोल रहे हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रोहित गुप्ता ने इस योजना का लाभ लेकर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अपने घर पर स्थापित किया। केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से यह व्यवस्था उनके लिए किफायती साबित हुई। गुप्ता ने बताया कि अब उनका बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है और जल्द ही वे अतिरिक्त बिजली को विभाग को बेचकर आय अर्जित करने की तैयारी कर रहे हैं।
शासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के कारण प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोग तेजी से इस योजना से जुड़ रहे हैं। अब तक हजारों घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उद्देश्य हर घर को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल, आसान किस्तों में बैंक फाइनेंस और व्यापक जनजागरूकता के कारण यह योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान