महाराष्ट्र फ्लड अपडेट: भारी बारिश से 8 मृतक, किसानों के लिए 2215 करोड़ मदद, CM ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
मुंबई: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से आम आदमी का पूरी तरह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसे लेकर मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य में 8 लोगों के मौत हो गई है। करीब 10 लोग घायल हुए हैं। बीड,धाराशिव जिले में भी बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ ने हेलीकॉप्टरों की मदद से 27 लोगों को सही सलामत सुरक्षित निकाला गया है। 200 लोगों को अलग-अलग सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। फिर भी बाढ़ के कारण 8 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब तक 31 लाख 64 हजार किसानों को 2,215 करोड़ रुपये की मदद के लिए जीआर जारी किया है। इसमें जिलाधिकारी को 1,829 करोड़ रुपये दे दिए हैं। बाकी की रकम आने वाले 8-10 दिन में जिलाधिकारी के पास जमा कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अहिल्यानगर, जलगांव, सोलापुर, बीड और परभणी जिले में भारी बारिश हुई है। अब तक औसतन 102 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में लोग बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है। यह काम एनडीआरफ और एसडीआरएफ की 17 टीमें कर रही है।
मंत्री मंत्रालय में नहीं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाए
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने के लिए कहा है, ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। वे खुद भी दौरा करने वाले हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बाढ़ पीड़ियों की मदद के लिए निकल गए हैं।
पंचनामा का आदेश
मराठवाडा के कई जिलों में बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुए हैं। उनकी फसलें डूब गई है। हजारों घरों में पानी भर गया है। घरों के गिरने और जानवरों के मरने की खबर है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि नुकसान का पंचनामा करें। ताकी किसानों को मदद मिल सके। जिस जिले में बाढ़ आई है वहां पर बचाव कार्य में करे और यह मदद कार्य रुकना भी नहीं चाहिए।
8 की मौत
राज्य आपातकाल विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कारण लातूर जिले में 3, धाराशिव में 1, बीड में 2 और नांदेड़ अन्य जगह में एक-एक व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मराठवाड़ा में कुल 150 पशुओं की मौत हुई। इसमें संभाजीनगर जिले में 5, जालना में 15, परभणी में 6, हिंगोली में 6, नांदेड़ में 9, बीड में 63, लातूर में 7 और धाराशिव जिले में 21 पशुओं की जानें गई है। मराठवाड़ा में कुल 76 जगहों पर निजी और सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान हुआ है। 6 जगह सड़कें बह गईं। 5 जगह पुल बह गए। 327 पक्के मकान गिर गए। 2 स्कूलें ढह गईं। 4 जगह तालाब टूट गए। परभणी, बीड और धाराशिव जिले में सेना की एक-एक टुकड़ी तैनात की गई है। धाराशिव जिले में सेना बचाव कार्य कर रही है, जबकि परभणी और बीड में सेना पहुंच गई है। एनडीआरएफ भी सक्रिय है और राहत व बचाव कार्य कर रही है। धाराशिव जिले के वाघेगव्हाण गांव में 150 लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए एनडीआरएफ और सेना लगातार प्रयास कर रही है।
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल