पुल के पोल से रातभर टिका रहा पति, ठाणे में पत्नी और लवर की हिंसक साजिश से हुआ बचाव – घटना ने झकझोरा इलाके को
ठाणे : महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को मारने की कोशिश की। महिला ने अपने 43 वर्षीय पति का अपहरण कर लिया और उसे ठाणे के खरेगांव खाड़ी में फेंक दिया। हालांकि पति की किस्मत अच्छी थी और वह पुल के सीमेंटेड खंभे से लिपट गया। वह रात भर ऐसे ही खंभे से लिटपा रहा और सुबह कुछ लोगों ने उसे देखा और उसकी जान बचाई। जब उसने सच्चाई बताई तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गई। यह शख्स ठाणे के वांगानी में चमड़े के बैग बेचने वाला है। उसने बताया कि वह 2008 में इस महिला से मिला था। उस समय वह शादीशुदा थी। महिला उसे अपने पति के किए गए टॉर्चर के बारे में बताती थी। धीरे-धीरे उसे हमदर्दी हो गई और वे प्यार में पड़ गए।
लिव इन में रहे, फिर की शादी
महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और उसके साथ रहने लगी। उन्होंने एक रिश्ता शुरू किया। दोनों लिव इन में रहने लगे। उसके बाद 2012 में दोनों ने शादी कर ली। 2016 में उनका एक बेटा हुआ।
पड़ोस के शख्स से हुआ अफेयर
कुछ साल बाद, महिला का पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हो गया। यह जानने पर, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी से इसके बारे में पूछा। दोनों का झगड़ा हुआ। बाद में महिला ने उससे खुलकर कहा कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में है और उसके साथ नहीं रहना चाहती। पति गुस्से में घर छोड़कर चला गया। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरेलू कलह से शुरू हुआ यह मामला एक जानलेवा साजिश में बदल गया।
घर में पीटा, फिर ले गए मुंब्रा
रविवार को महिला ने उसे घर बुलाया। जब वह उसके ठाणे स्थित घर पहुंचा, तो उसके प्रेमी और उसके दो साथियों ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। उसका ध्यान न रखने का ताना मारने के बाद, उन्होंने उसकी पिटाई की और उसे घसीटकर एक ऑटोरिक्शा में डाल दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे मुंब्रा ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।
पानी में फेंका
शख्स ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने कथित तौर पर चाकू निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिटाई के दौरान, एक फ़ोन आया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि स्पीकर फ़ोन पर उसने अपनी पत्नी को यह कहते सुना कि इसे मार डालो, खत्म कर दो, यह वापस नहीं आना चाहिए। हमलावर पीड़ित को खरेगांव क्रीक पुल तक ले गए, जहां उन्होंने उसे पानी में फेंक दिया। उनमें से एक ने उसे धक्का देने से पहले कहा कि तुम्हारी जगह आ गई है।
ऐसे बची जान
शुक्र है कि उस व्यक्ति ने काशेली पुल के एक खंभे को पकड़ लिया और मदद के लिए चिल्लाया। रात भर वह वहां रहा। सुबह कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने देर रात बचाव अभियान चलाकर उसे रस्सियों से बाहर निकाला। पीड़ित का इलाज छत्रपति शिवाजी अस्पताल में हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जब पीड़ित ने अपनी पत्नी से पूछा, तो उसने कहा कि तुम कैसे बच गए? तुम्हें तो तैरना भी नहीं आता।
पति को जिंदा देखकर हैरान हुई पत्नी
उसकी शिकायत के बाद, पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया। पुलिस तीन सह-आरोपियों की तलाश कर रही है।
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध