कुर्ला में सूचना अधिकार कार्यशाला संपन्न, युवाओं को जागरूक होने का आह्वान !
मुंबई : कुर्ला पूर्व के कामगार नगर स्थित सामाजिक संस्था ‘माझे अधिकार, माझी जबाबदारी (मर्जी)’ द्वारा आयोजित ‘बेअर फूट लॉयर’ विधिक प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 पर एक विशेष मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हाल ही में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सूचना का अधिकार नागरिकों को दिया गया एक सशक्त हथियार है। इसके माध्यम से प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है। यदि नागरिक जागरूक होकर इसका सही उपयोग करें तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना संभव है।”
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कानून का गहन अध्ययन कर समाज की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में एड. राजेश मचाडो, एड. नितीन पंडागळे, एड. प्राप्ती कोळी, वैष्णवी मापगावकर, ललिता अनपट सहित मर्जी संगठन के प्रमुख एड. मंगेश सोनावणे की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए सूचना अधिकार कानून की बारीकियों पर मार्गदर्शन दिया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना अधिकार के महत्व को रेखांकित करना रहा।
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
राघव चड्ढा पर आतिशी के गंभीर आरोप, सियासत में बढ़ी हलचल
कचरा दें, इनाम पाएं: हैदराबाद में घर का राशन मुफ्त