पत्रकार समिति के महासचिव अरुण त्रिपाठी का भव्य स्वागत
हाथरस। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के महासचिव अरुण त्रिपाठी के प्रथम बार हाथरस आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक रावत के निवास स्थान पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक अशोक नवरत्न एवं वरिष्ठ पत्रकार हेम नारायण द्विवेदी भी इस मौके पर मौजूद रहे।मुख्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढंग से माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। माहौल पूरी तरह आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।इस अवसर पर समिति के उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से पत्रकारों के सम्मान, उनकी शारीरिक, आर्थिक एवं पारिवारिक समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। महासचिव अरुण त्रिपाठी ने कहा कि समिति का मुख्य ध्येय पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान करना है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक रावत, वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि, शुभम गुप्ता,ब्रजेश मिश्रा , जिनेंद्र जैन, डॉ. एम.एल. रावत, छोटू पुरोहित सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समिति को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
राघव चड्ढा पर आतिशी के गंभीर आरोप, सियासत में बढ़ी हलचल
कचरा दें, इनाम पाएं: हैदराबाद में घर का राशन मुफ्त