ग्रीन शिपिंग की दिशा में कदम, मुंबई में तैयार हुआ बैटरी से चलने वाला मालवाहक जहाज
व्यापार: देश को स्थायी और हरित ऊर्जा साधनों में सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार की पहल के तहत अब एक और बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल देश का पहला बैटरी आधारित मालवाहक जहाज जल्द ही तैयार होने जा रहा है और यह 2026 तक समुद्र में उतार दिया जाएगा। लगभग दो हजार टन क्षमता वाला यह जहाज मुंबई में बनाया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने दी जहाज के बारे में जानकारी
केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से डीजल-इलेक्ट्रिक प्रकार का जहाज तैयार किया जाएगा। डीजल के आधार पर बिजली तैयार कर उसे बैटरी में संचित किया जाएगा। यह बैटरी जहाज को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। इस तरह की तकनीक भारत में पहली बार अपनाई जा रही है। अब तक भारत में केवल छोटे जहाजों में ही यह तकनीक प्रयोग में लाई जाती थी। यह नया मालवाहक जहाज पूरी तरह देश में निर्मित होगा।
एसएसआर नामक कंपनी तैयार कर रही ये खास जहाज
बैटरी आधारित मालवाहक जहाज तैयार करने वाली कंपनी एसएसआर मरीन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ( ऑफ ऑपरेशन ) संजीव के अग्रवाल ने बताया कि, देश का पहला बैटरी आधारित मालवाहक जहाज जल्द ही तैयार हो जाएगा और यह 2026 तक समुद्र में उतार भी दिया जाएगा। लगभग दो हजार टन क्षमता वाला यह जहाज मुंबई में निर्मित किया जा रहा है। इसे मालवाहक जहाज के अलावा रक्षा क्षेत्र में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इससे लगभग 20 प्रतिशत ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह विकसित भारत का उत्पाद है, जो विश्व को यह बताता है कि हम किस तरह से अपनी तकनीकों को आगे बढ़ रहे हैं। आनेवाले समय में इस तरह के कई उत्पाद हमें देखने को मिलेंगे, क्योंकि सरकार अब इस तरह के उत्पादों को प्रोत्साहित कर रही है।
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"
एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान