​मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रसिद्ध जलाराम मंदिर में बुधवार, 29 अक्टूबर को परम पूज्य संत जलाराम बप्पा की 226 वीं जयंती को अत्यंत भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर की ओर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें गुजराती समाज और स्थानीय निवासियों सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में बाप्पा की महिमा का बखान करते भजन और झाँकियाँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं, जिससे कुर्ला के मुख्य मार्ग भक्तिमय हो उठे। जयंती समारोह के मुख्य भाग के रूप में, कुर्ला पश्चिम येथील श्री कच्छीविसा ओसवाल हॉल में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जहाँ 'सेवा ही धर्म है' के बाप्पा के सिद्धांत पर चलते हुए, हजारों भक्तों को भोजन वितरित किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज नाथानी, स्वराज्य यूथ फोरम के अध्यक्ष चेतन कोरगांवकर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों जैसे जयेश ठक्कर, विजय ठक्कर, हिरेन कनाबर, भार्गव ठक्कर, रिंकू ठक्कर और तेजस सगलानी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने कुर्ला में सेवा और समर्पण का संदेश फैलाया।