छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर जारी, कई जिलों में आज भी बारिश के आसार
रायपुर: चक्रवात ‘मोंथा’ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका अवशेष अब उत्तर-पश्चिम झारखंड और उसके आसपास सुस्पष्ट निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, यह प्रणाली अगले 12 घंटों में बिहार होते हुए उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगी और धीरे-धीरे कमजोर होकर सामान्य निम्न दाब के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगी। इसके असर से छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ में केंद्रित रहेगा। कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, केंद्रीय और दक्षिणी इलाकों में बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है, जिससे रातें फिर ठंडी होने लगेंगी।
ऐसा रहा राजधानी का मौसम:
शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। दिनभर बादल छाए रहे और आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंचा। हल्की बूंदाबांदी के बीच हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से औसतन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
कई जगहों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्ररोड और दुर्ग में दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। साल्हेवारा में सर्वाधिक 80 मिमी, सूरजपुर, सोनहत में 60 मिमी, चांबी, सामरी, कुसमी, रामानुजगंज में 50 मिमी, बलरामपुर, भैयाथान में 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
एक नवंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। दो नवंबर से मौसम में सुधार, बादलों में कमी, न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। तीन नवंबर से रातें ठंडी और सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना है।
राजधानी में शनिवार को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और हल्की बारिश की स्थिति बनेगी। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बादलों के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि जबकि दिन के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन की कथित साजिश पर जांच