छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में 12.4 डिग्री तक गिरा पारा
रायपुर: प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। इससे रात का तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में मौसम शुष्क, तापमान में हल्की गिरावट के आसार है।
उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शुष्कता बनी रहेगी
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जिसके बाद भी सूखा मौसम जारी रह सकता है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत
रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन तीन दिन बाद इसमें गिरावट आएगी।
हवा की रफ्तार और आर्द्रता
राजधानी में हवा की गति औसतन 3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह 77 प्रतिशत और शाम 43 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। आसमान साफ रहने से दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में म्यांमार और बांग्लादेश के तटों के पास एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश से सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने 5 नवंबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21डिग्री के आसपास रह सकता है।
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध