ड्राइवर जगजीत सिंह मर्डर केस में सरकार का बड़ा ऐलान, परिवार को 50 लाख और नौकरी
जालंधर रोडवेज के ड्राइवर जगजीत सिंह की हत्या मामले में सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।
गुरुवार को पूरे दिन जालंधर रोडवेज डिपो-1 में ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने जगजीत सिंह का शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया जब जगजीत का भाई बलविंदर सिंह भाई के किस्से सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने कहा कि जगजीत कहता था हम कभी अलग नहीं होंगे, लेकिन आज वो मुझे अकेला छोड़ गया।
ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार सुबह शव को अमृतसर जिले के रईयां गांव ले जाया गया, जहां पैतृक गांव टांगरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रोडवेज डिपो-1 के प्रधान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सरकार ने यूनियन की सभी मांगें मान ली हैं, इसलिए आज से बसें फिर से चलाई जा रही हैं। जीएम मनिंदर सिंह ने कहा कि जगजीत की मौत ने पूरे विभाग को हिला दिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने अपने स्तर पर पैसा एकत्रित कर परिवार की मदद शुरू कर दी है, ताकि सरकारी सहायता मिलने तक परिवार की जरूरतें पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर जगजीत के बच्चों की शिक्षा और खर्च अगले दो साल तक उठाएंगे। सरकार ने अब पत्नी को नौकरी देने की घोषणा कर दी है, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने तक रोडवेज कर्मचारी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
सभी रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता