पंजाब में AAP विधायक पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. वह बलात्कार के मामले में दो सितंबर से फरार हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि सनौर विधायक के आधिकारिक आवास, निजी घर तथा बस स्टैंड के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं.
इस बीच, पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर और एसएस सग्गू ने कहा कि वे विधायक की अग्रिम जमानत के लिए जल्द ही पंजाब एवं हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
अग्रिम जमानत याचिका खारिज
एक स्थानीय अदालत पहले ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में एक सितंबर को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था.
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में 2021 में शादी कर ली, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था. महिला ने विधायक पर लगातार यौन शोषण करने, धमकियां देने और उसे ‘अश्लील’ सामग्री भेजने का आरोप लगाया.
देश से बाहर भागने की आशंका
आरोपी विधायक के देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है. साथ ही सनौर विधानसभा क्षेत्र और सरकारी आवास सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर उनके पोस्टर लगाए गए हैं. थाना सिविल लाइन के इंचार्ज गुरमीत सिंह के मुताबिक, मामले में विधायक की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत अब आरोपी विधायक के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं, ताकि आम लोग अगर उन्हें कहीं देखें तो पुलिस को तुरंत सूचना दे सकें.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने