पीएम मोदी ने ऑनलाइन किया वंदे भारत का शुभारंभ, फिरोजपुर में खुशी की लहर
फिरोजपुर (पंजाब): पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर से शनिवार को दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि यह ऐतिहासिक कदम फिरोजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाएगा और व्यापारियों सहित समूचे क्षेत्र को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। यह ट्रेन न केवल फिरोजपुर, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। अब फिरोजपुर का नाम देश के बड़े शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
ट्रेन का प्रस्तावित समय
ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर से रवाना होकर फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दोपहर 2:35 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:00 बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर फिरोजपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने