बिहार चुनाव 2025: पटना एयरपोर्ट पर रवि किशन-तेज प्रताप की मुलाकात से सियासी हलचल, बढ़ी Y प्लस सिक्योरिटी
बिहार चुनाव 2025 का माहौल अब गरमाता जा रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है, और उससे पहले रविवार (9 नवंबर) को प्रचार का आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच शनिवार (8 नवंबर) को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी।
दरअसल, यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई। दोनों नेताओं की बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो में रवि किशन तेज प्रताप के कान में कुछ कहते नजर आए, जिसके बाद कई तरह के राजनीतिक कयास लगने लगे। रवि किशन ने तेज प्रताप को "शिव भक्त" बताते हुए कहा कि “शंखनाद साथ होगा”, जबकि तेज प्रताप ने इसे सिर्फ संयोग बताया। हालांकि, इस मुलाकात ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे एनडीए की ओर रुख करने वाले हैं?
मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही तेज प्रताप को ‘Y प्लस कैटेगिरी’ की सुरक्षा प्रदान की गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया। इस श्रेणी के तहत उन्हें 11 सशस्त्र कमांडो, 5 स्थायी जवान और 6 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) मिलेंगे।
बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 6 नवंबर को 64.66% मतदान के साथ संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जो तय करेंगे कि जनता का जनादेश किसके पक्ष में गया।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने