डीएम ने किया सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण, संसाधनों की कमी जल्द होगी पूरी
हाथरस। सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रॉमा सेंटर में तैनात कार्मिकों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि संसाधनों की कमी की सूची तैयार कर शीघ्र शासन को भेजी जाए, ताकि आवश्यक मानव संसाधन और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों के अंतर्गत मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएं। उन्होंने प्रोसीजर रूम, भर्ती वार्ड, एक्स-रे रूम और ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो स्वीकृत पदों में एक पद भरा है, जबकि जनरल सर्जन, एनेस्थेटिक, ओटी टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के सभी पद रिक्त हैं। ट्रॉमा नर्सें 15 में से 10 कार्यरत हैं और मल्टी टास्क वर्कर 9 में से 3। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रॉमा सेंटर वर्तमान में फंक्शनल है और 22 अक्टूबर 2025 से ऑपरेशन थिएटर शुरू कर दिया गया है। अब तक पाँच मेजर हड्डी सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, मुख्य चिकित्साधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर