सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें लजीज सिंधी छोला चाप, स्नैक से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट डिश
छोले प्रोटीन या फाइबर का एक ही अच्छा सॉर्स होता है। इसलिए जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं वो छोलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। वैसे तो आमतौर पर घरों में छोले-चावल बनाने का प्रचलन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोलों की मदद से आप कई तरह की डिशेज बनाकर भी खा सकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सिंधी छोला चाप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चाप स्वादिष्ट और लजीज होने के साथ-साथ बहुत कम समय में बनकर तैयार भी हो जाती है, तो चलिए जानते हैं सिंधी छोला चाप बनाने की रेसिपी-
सामग्री-
-काबुली चने 300 ग्राम
-प्याज 3 (कटी हुई)
-लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
-टमाटर 2 (कटे हुए)
-अदरक आधा टुकड़ा
-लहसुन 1 (छोटा)
-हरी मिर्च 5
-गरम मसाला आधा चम्मच
-नमक स्वादानुसार
-हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
-तेल 3 चम्मच
छोला चाप बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले काबुली चने को पानी में भिगोकर अलग रख दें।
फिर आप एक कुकर में छोले, पानी और नमक डालें और सीटी लगाकर अच्छे से उबाल लें।
इसके बाद आप एक दूसरे कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें अदरक, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च आदि डालकर थोड़ी देर पकाएं।
फिर आप कुकर में काबुली चने और बाकी की सारी सामग्री डालें।
इसके बाद आप इसमें एक सीटी लगाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक प्लेट में बन काटकर रख दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर पहले छोले और बाकी की सारी सामग्री डालें।
अब आपकी स्वादिष्ट सिंधी छोला चाप बनकर तैयार हो चुकी है।
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत
क्रूड ऑयल पर संकट का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा?