पंजाब में शीतलहर की दस्तक, छह जिलों में यलो अलर्ट जारी — ठिठुरन से बढ़ी परेशानी
पटियाला (पंजाब): पंजाब में शीतलहर शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फरीदकोट सोमवार को 7.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब के छह जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा शामिल हैं। पंजाब में अगले सात दिन फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
सोमवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 29.5 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया।
सात शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे
पंजाब में फरीदकोट समेत सात शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री, लुधियाना का 9.0 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 9.1 डिग्री, होशियारपुर का 8.9 डिग्री और रोपड़ का 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नीचे बना रहा। इनमें अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 27.6 डिग्री (1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 28.1 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 27.0 डिग्री और बठिंडा का 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख