‘हर वंश फले फूले…’ राजपाल यादव का वीडियो संदेश वायरल, दिल्ली धमाके पर मांगी अमन की दुआ
मुंबई: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास बीते दिनों जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों की सुरक्षा की कामना की थी। आज बुधवार को हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुआ मांगी और कहा कि ऐसी घटना कहीं ना हो।
नागरिकों के लिए मांगी दुआ
अभिनेता राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें वह किसी शूट के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। साथ ही वह कहते हैं, ‘सुबह का समय है। एक शब्द मैं बचपन से सुनता हूं हरि हर, जो आशीर्वाद के रूप में प्रयोग होता है। मैं चाहता हूं कि हर वंश (सभी लोग) फले फूले और सुरक्षित रहें। वसुधैव कुटुंबकम।’
सभी से दुआ करने की अपील की
इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘हर वंश फले फूले, हर घर, हर गली और हर शहर सुरक्षित रहे। जो दिल्ली में हुआ, वो दुनिया में कहीं ना हो, इसकी सब मिलके दुआ करें।’
इन एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
दिल दहला देने वाले बम धमाके के बाद कई सितारों ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। इस कड़ी में आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम कलाकार शामिल रहे।
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले