सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन: वसई-विरार मनपा चुनाव से पहले पार्टी की बढ़ी ताकत !
वसई-विरार: आगामी वसई-विरार महानगरपालिका (मनपा) चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी शक्ति में इजाफा किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर, वसई और नालासोपारा विधानसभा क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ये महिलाएं बचतगट से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं।
अमित दुबे के नेतृत्व में महिलाओं ने किया पार्टी प्रवेश
यह बड़ा पार्टी प्रवेश समारोह बुधवार को वसई-विरार भाजपा के अचोले स्थित जिला मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित किया गया। यह सदस्यता ग्रहण समारोह वसई विरार जिला पूर्व सचिव अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
महापौर पर भाजपा का दावा मजबूत
वसई विरार जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि, "आज देश के प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनसे प्रभावित होकर यहां की महिलाओं ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे साफ प्रतीत होता है कि आगामी महापौर निश्चित रूप से भाजपा का ही होगा।"
वसई विरार जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल के मार्गदर्शन में, वसई और नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से आने वाली सभी नए महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री मनोज बरोट, जोगेंद्र प्रसाद चौबे, जिला उपाध्यक्ष सकीना नूरानी, देवराज सिंह, अचोले मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। महिलाओं के इस बड़े समर्थन से वसई-विरार मनपा चुनाव में भाजपा की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले