"राजनीति सुशासन की हो": हार्दिक हुंडिया, जन कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त !
मुंबई: जीवों के प्रति करुणा रखने वाले राष्ट्रीय संत निलेश चंद्र मुनि ने आज मुंबई में अपनी नवगठित जन कल्याण पार्टी (जकपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पत्रकार जगत के वरिष्ठ व्यक्ति हार्दिक हुंडिया की नियुक्ति की घोषणा की। संत निलेश चंद्र मुनि, जिन्होंने अबोल जीवों (बेजुबान पशुओं) की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और कबूतरों के बचाव के लिए आमरण अनशन भी किया था, ने कुछ दिन पहले ही 'जन कल्याण पार्टी' की घोषणा की थी।
जकपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद, हार्दिक हुंडिया ने स्पष्ट किया कि वह देश में सुशासन की राजनीति करने आए हैं। उन्होंने कहा, "हम पहले मुंबईकरों के हित की भावना के साथ काम करेंगे और फिर सुशासन के प्रचार को देश के अन्य राज्यों तक ले जाएंगे।" हुंडिया ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि यदि उनकी भावना सुशासन की है, तो उन्हें एक-दूसरे की आलोचना करने के बजाय देश में सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए।
प्रधानमंत्री और 'हीरा बा' के सम्मान पर जोर
हार्दिक हुंडिया ने राजनीतिक बयानबाजी की गिरती भाषा पर गहरी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब किसी वरिष्ठ नेता द्वारा प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी हीरा बा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है, तो उनका "खून खौल उठता है।" उन्होंने सवाल किया कि "जिन्हें माँ का महत्व नहीं मालूम, वे क्या राजनीति करेंगे?" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नरेंद्र भाई मोदी अब किसी पार्टी के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। हुंडिया ने देश को प्रधानमंत्री देने वाली हीरा बा को नमन किया और बताया कि उन्हें स्वयं भी उनका सम्मान करने का अनमोल अवसर प्राप्त हुआ था।
सकारात्मक राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीर भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, तात्या टोपे, महाराणा प्रताप, महाराजा शिवाजी, भामासा और बाला साहेब ठाकरे को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी, राजनैतिक चाणक्य अमित शाह, तथा पत्रकारिता और व्यापार जगत के कई महानुभावों के साथ उनके व्यवहार ने उन्हें सकारात्मक राजनीति करने की प्रेरणा दी है। इन प्रेरणास्रोतों में पत्रकारिता जगत के आइकॉन मंगल प्रभात लोढ़ा, हीरा जगत के दिग्गज विजय शाह, भरत शाह, गोल्ड किंग पृथ्वीराज कोठारी, और संगीत की दुनिया की लता मंगेशकर जैसी हस्तियाँ शामिल हैं।
उद्योगपतियों से 'भामासा' बनने की अपील
हार्दिक हुंडिया ने देश के विकास और सुशासन के लिए आम जनता से राजनीति में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार प्रजा के साथ-साथ सृष्टि पर जन्म लेने वाले हर जीव की चिंता करता है, उसे उनकी पार्टी का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने देशवासियों से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि हमें राम, कृष्ण, महावीर, बुद्ध, नानक, इशू और पैगंबर जैसे महान विभूतियों के आदर्शों को मिलकर बढ़ाना है और देश में सुशासन लाना है।
उन्होंने देश के उद्योगपतियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, "अगर कोई देश के लिए महाराणा प्रताप बनकर आता है, तो आप भामासा बनने का मौका मत चूकना।"
पत्रकारिता में साहस और निडरता
अपने पत्रकारिता के अनुभव को साझा करते हुए, हार्दिक हुंडिया ने बताया कि उन्होंने हीरा बाजार के 50 हजार करोड़ के हवाला कांड का पर्दाफाश किया था। उन्होंने यह जानकारी देश के समक्ष लाई कि मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ज्वेलरी के ब्रांड बनाकर गलत प्रमाण पत्र देते थे। उन्होंने ही एक वरिष्ठ अखबार को मेहुल और नीरव के भागने से पहले उनके पासपोर्ट जब्त करने की सलाह दी थी। समाज के हर क्षेत्र में निडरता से भूमिका निभाने वाले हार्दिक हुंडिया ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह राजनीति में भी एक सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

पार्टी के संस्थापक सदस्यों, जैसे रमेश शाह, दिनेश जैन, मोहन माली, सुरेश जैन, मांगीलाल जैन, स्नेहा विसारिया, और पूज्य संत निलेश मुनि के प्रति हार्दिक हुंडिया ने आभार व्यक्त किया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल