झारखंड : गढ़वा में दिल दहला देने वाला मामला...शादीशुदा प्रेमी के घर के सामने युवती ने फांसी लगाकर दी जान
झारखंड के गढ़वा में युवती ने प्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला रंका थानाक्षेत्र अंतर्गत तमगे गला गांव का है. इस गांव की रहने वाली युवती ने गासेदाग निवासी युवक के घर के सामने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी.
ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. डीएसपी रोहित रंजन ने जानकारी दी है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है. पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है और छानबीन शुरू कर दी है.
लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गासेदाग निवासी अरुण के साथ तमगे कला गांव की युवती का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. तमगे गला से गासेदाग की दूरी करीब 7 किमी है.
दोनों में अक्सर मिलना-जुलना होता था. इसी बीच अरुण ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. शादी के बाद भी प्रेमी युगल में बातचीत होती थी. 2 दिन पहले गांव में पंचायती भी हुई थी. लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी.
सरायढेला में युवक ने लगाई फांसी
इसी बीच सरायढेला कार्मिक नगर स्थित बापू नगर में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी. 30 वर्षीय पिंकू कुमार किराए के मकान में रहता था. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल