पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अम्बिकापुर दौरे की तैयारियों का निरीक्षण
रायपुर : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 20 नवंबर को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने टेंट और पंडाल की व्यवस्था, अतिथियों और जनसामान्य के लिए बैठने की स्थिति, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता, और यातायात प्रबंधन की समग्र व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया। साथ ही पार्किंग, रूट चार्ट, हेलिपैड तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों को यह ध्यान देने को कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का यह आगमन सरगुजा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक और गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हो। मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस दौरे को प्रदेश और खासकर सरगुजा के जनजातीय समाज के लिए एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक क्षण बताया, और सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
राष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन की कसी हुई तैयारी की है, जिसमें करीब 2000 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक डायवर्सन और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अंतर्गत होने वाले इस भव्य आयोजन में जनजातीय संस्कृति, नायकों के सम्मान और योजनाओं के शुभारंभ के साथ-साथ जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि का भव्य प्रदर्शन होगा।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय उत्थान और संस्कृति संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से जनजातीय समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम फगेश सिन्हा, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल थे।
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव