घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखो और…CM योगी ने अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने का दिया निर्देश
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश में रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को आदेश दिया है कि ऐसे लोगों की पहचान तुरंत की जाए और किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए. सरकार ने साफ कहा है कि जिन लोगों पर अवैध रूप से प्रदेश में रहने का शक है, उनकी पहचान प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए. इसके बाद इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि व्यवस्था पर बोझ न पड़े.
साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अवैध घुसपैठियों को रखने के लिए अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं, जहां इन्हें पहचान प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा. सरकार का साफ संदेश है कि पहचान पूरी होते ही सभी घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी.
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
गांव की बदली तस्वीर, महिलाओं ने कमाई से रचा इतिहास
KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप