रणवीर की बहन बनी दुल्हन, भाभी दीपिका पादुकोण ने मचाया धमाल
5 दिसंबर को रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ बनकर वापसी को तैयार हैं. जिसके तेजी से प्रमोशंस भी कर रहे हैं. इसी बीच रणवीर सिंह ने बहन की शादी में भाई होने की जिम्मेदारी पूरी की. गोवा में रणवीर सिंह की बहन शादी के बंधन में बंध गई हैं. जहां से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया लुक भी वायरल हो रहा है. जनवरी में ही रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की सगाई हुई थी. अब परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने अपने हमसफर का हाथ थाम लिया है |
हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी नया लुक वायरल हो गया. जो शादी की ही तस्वीरें और वीडियो हैं. दरअसल दोनों ही कपल गोल्स देते हुए दिख रहे हैं. शादी में दीपिका पादुकोण पति के साथ कुछ खास वक्त बिताती नजर आईं. जिनकी तस्वीरें उनके फैन पेज की तरफ से शेयर भी की गई हैं. हालांकि, रणवीर सिंह के कुछ वीडियो भी वायरल हैं, जिसमें वो बहन की एंट्री के वक्त फूलों की चादर को पकड़े हुए नजर आ गए हैं. साथ ही बहन के फेरों के वक्त रस्म भी निभाते दिखे |
रणवीर सिंह की बहन की हुई शादी
यूं तो रणवीर सिंह की बहन का नाम ऋतिका भवनानी है, जो उनके बेहद करीब हैं. पर गोवा में जिस बहन की शादी हुई है, वो एक्टर की कजिन हैं. खुद Saumya Hingorani ने अपनी शादी के कुछ वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं. जिसमें फूलों की चादर के साथ रणवीर सिंह बहन को लाते दिखे. साथ ही शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. लाल कुर्ता और सफेद पजामे में रणवीर सिंह दिखे, तो दीपिका पादुकोण ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है. सिंपल बन हेयरस्टाइल के साथ कानों में झुमके और गले में नेकपीस पेयर किया |
हालांकि, लोग इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए पूछ रहे हैं कि दुआ कहां हैं? पर वायरल तस्वीरों में भी दोनों की बेटी कहीं पर भी नजर नहीं आई हैं. रणवीर सिंह कजिन सिस्टर की शादी के दौरान पूरे टाइम मंडप पर ही खड़े थे. साथ ही हाथ में थाली लिए एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. लेकिन जैसे ही दीपिका पादुकोण के पास पहुंचे, तो दोनों की क्यूट तस्वीरें छा गईं |
शादी में पहुंचे थे ओरी
दरअसल रणवीर सिंह की बहन की शादी में ओरी भी पहुंचे थे. उन्होंने लिखा- ये सिर्फ 10 साल से डेट कर रहे हैं. जिस पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है. वो रेड हार्ट इमोजी बनाकर लिखते हैं- सबसे अनमोल कपल. बहन की शादी में जितना रणवीर सिंह जच रहे थे, दीपिका पादुकोण का क्लासी अंदाज भी पसंद किया जा रहा है |
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में खुशखबरी: बाघनी ‘मीरा’ ने 2 रॉयल बंगाल और 1 सफेद शावक को जन्म दिया
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव