क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भारत का नया नाम, लगातार 20 टॉस हारकर बनाया इतिहासv
क्रिकेट | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रायपुर में खेला जा रहा है. केएल राहुल टॉस हारे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं टॉस की काफी प्रैक्टिस कर रहा हूं, लेकिन काम नहीं बन रहा है. बता दें कि टीम इंडिया वनडे में लगातार 20वीं बार टॉस हार चुकी है, जिसकी संभावना 10 लाख मैचों में 1 बार होती है| रायपुर में केएल राहुल ने टॉस हारने के बाद कहा, "मानदारी से बताऊं तो, टॉस में मुझ पर सबसे ज़्यादा प्रेशर रहा है. प्रैक्टिस कर रहा हूं, लेकिन यह काम नहीं कर रहा है (हंसते हुए). पिछले मैच से बहुत सारी पॉजिटिव बातें हुईं. हमें पता है कि क्या उम्मीद करनी है, लड़के अच्छी लय में हैं."
राहुल ने आगे कहा, ओस से बहुत फ़र्क पड़ता है, यह इंडिया में ऐसा समय है, हम इसकी उम्मीद कर रहे थे. गेंदबाजों ने इस बारे में बात की है और टैक्टिक्स बनाई हैं. पिछले गेम से हमें भी कॉन्फिडेंस मिला है |
भारत ने ODI में आखिरी बार टॉस कब जीता था?
15 नवंबर, 2023 को भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ था. इसमें टीम इंडिया ने आखिरी बार टॉस जीता था. इसके बाद भारत इसी वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस और मैच हारा, बस उसी के बाद से हर वनडे में भारत टॉस हारा ही है. कप्तान बदले, रोहित शर्मा से शुभमन गिल आए, फिर अब केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया की किस्मत नहीं बदली |
टीम इंडिया पहली टीम है, जो वनडे में लगातार 20 बार टॉस हार चुकी है. हालांकि इस मामले में पहले नंबर रहने का अनचाहा रिकॉर्ड टीम पहले ही तोड़ चुकी थी. भारत 20 बार लगातार टॉस हारा है, जबकि लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में दूसरे नंबर पर नीदरलैंड है. नीदरलैंड ने 18 मार्च, 2011 से 27 अगस्त, 2023 के बीच कुल 11 बार टॉस हारे थे. टीम इंडिया 19 नवंबर, 2023 से अभी तक (3 दिसंबर, 2025) कुल 20 बार टॉस हार चुकी है |
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में खुशखबरी: बाघनी ‘मीरा’ ने 2 रॉयल बंगाल और 1 सफेद शावक को जन्म दिया
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव