उज्जैन महाकाल मंदिर: 1 जनवरी से सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 1000 गार्ड रहेंगे तैनात
उज्जैन | मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. देशभर से लाखों श्रद्धालु रोजाना बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन समिति प्रबंधन करती है. इस सुरक्षा व्यवस्था में 1 जनवरी 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली की कोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है |
1000 सिक्योरिटी रहेंगे तैनात
पहले महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा क्रिस्टल और केएसएस कंपनी के पास था, जिसके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. अब दिल्ली की कोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पास मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा होगा. पहले जहां 700 सुरक्षा कर्मी तैनात रहते थे, अब इनकी संख्या 1000 होगी |
आधुनिक उपकरण से लैस होगी सुरक्षा एजेंसी
इस बार सुरक्षा एजेंसी को टर्म और कंडीशन के साथ जिम्मेदारी दी गई है. सभी सुरक्षा कर्मी ड्रेस कोड में रहेंगे. इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड्स को हथियारों के साथ भी मांगा गया है. कंपनी को मंदिर में डोर मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर, वॉकी–टॉकी और हाई-स्किल्ड सुपरवाइजर व सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है |
15 लाख से ज्यादा भक्त कर सकते हैं दर्शन
नए साल, महाशिवरात्रि और विशेष दिनों में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिलता है. साल 2025 खत्म होने वाला है और 2026 की शुरुआत होने वाली है. नए साल के पहले दिन देश-दुनिया से भक्त दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचते हैं. पिछले साल की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी 2025 को लगभग 10 लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे. इस बार के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 15 लाख लोग बाबा के दर्शन कर सकते हैं |
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा
वाराणसी से ललकार: स्मृति ईरानी ने अखिलेश को अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने की चुनौती दी