अमित बघेल अरेस्ट! पुलिस ने शिकंजा कसा, जानें किस हाई-प्रोफाइल मामले में थे फरार?
रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बघेल सरेंडर करने थाने पहुंचे थे, लेकिन उनके सरेंडर के केवल 10 मिनट पहले ही गिरफ्तारी कर ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौके पर मौजूद थे। कोर्ट और थाने के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
बघेल पर आपत्तिजनक बयानों के मामले में करीब 26 दिनों से फरार चल रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया। उनका शव पैतृक गांव पथरी ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अब अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि बघेल को अपनी जुबान पर लगाम रखना होगी और जहां-जहां उनके खिलाफ FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।
अमित बघेल की गिरफ्तारी ने बस्तर और रायपुर के कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि अब बचे हुए कानूनी मामलों की प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। समर्थक और स्थानीय जनता अब देख रही है कि बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कितनी जल्दी बेल पा पाते हैं।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर