छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS अफसर, जानें कौन हैं ये अफसर? जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
CG IAS News: छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के सफल उम्मीदवारों को कैडर अलॉट कर दिए गए हैं. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारी मिल गए हैं. तीन अधिकारी जल्द ही अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे.
छत्तीसगढ़ के मिले 3 नए IAS
छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिसमें IAS गोकुल आरके, यशवंथ कुमार और इशांत जायसवाल शामिल हैं. तीनों अधिकारी जल्द प्रदेश में ज्वाइनिंग कर अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे.
कौन हैं 3 नए IAS अधिकारी?
IAS अधिकारी गोकुल आरके तमिलनाडु के रहने वाले हैं. वहीं, यशवंथ कुमार तेलंगाना के रहने वाले हैं और ईशांत जायसवाल का गृह राज्य उत्तर प्रदेश है.
अलग-अलग विभागों की मिलेगी जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ को इस बार मिले तीनों नए IAS अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण प्रशासन में अनुभव प्राप्ति के लिए अलग-अलग विभागों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. उन्हें अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
छत्तीसगढ़ की पूर्वा अग्रवाल को मिला झारखंड कैडर
UPSC 2024 परीक्षा में IAS के सिलेक्ट हुईं छत्तीसगढ़ की पूर्वा अग्रवाल को भी कैडर अलॉट हो गया है. 65वीं रैंक हासिल करने वाली पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर मिला है. रायपुर की रहने वाली IAS अफसर पूर्वा अग्रवाल ने 30 लाख के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी.
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।