BJP अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर यूपी में हलचल, कल नामांकन, नतीजे इस दिन घोषित होंगे
उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है. पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. इसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा. इस चुनाव कार्यक्रम से ये भी तय हो गया है कि रविवार 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा | तय कार्यक्रम के अनुसर 13 दिसंबर को दोपह 2 बजे तक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे |
पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची जारी की जाएगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का शुरू हो जाएगा. 13 दिसंबर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. इसी दिन नामांकन पत्री की स्क्रूटनी और नामांकन पत्र वापसी भी होगी |
नए प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान भी उस स्थिति में कराया जाएगा जब एक से ज्यादा नामांकन दाखिल किए जाएंगे. इसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी कर दिया जाएगा. पार्टी के मुताबिक नए अध्यक्ष के चयन के लिए संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं |
आज शाम को होगी बैठक
चुनाव को लेकर आज शाम लखनऊ में बड़ी बैठक होगी..शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे. बैठक में यूपी बीजेपी अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो सकती है |
पीयूष गोयल को बनाया गया चुनाव प्रभारी
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. गोयल के नेतृत्व में यूपी में पार्टी की रणनीति में तेजी आएगी. नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन और उनके सार्वजनिक तौर पर एलान के लिए भी पार्टी की योजना को अंतिम रूप देंगे |
चुनाव से पहले कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि इन अटकलों पर 13 दिसंबर के बाद विराम लग जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि नामांकन से ही तय हो जाएगा की प्रदेश बीजेपी कमान अब किसके हाथों में जाने वाली है |
हालांकि कई लोगों का मानना है कि मदान की नौबत नहीं आएगी. प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध ही होगा. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल परिषद की बैठक में नेता के नाम का प्रस्ताव रखेंगे. इसी पर सीएम और अन्य नेता समर्थन करेंगे, जिसके बाद नाम का ऐलान कर दिया जाएगा |
एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी
अंबिकापुर में बीजेपी नेता पर पटवारी-ऑपरेटर से मारपीट का आरोप
संसद में जश्न पर सियासी बवाल, BJP ने उठाए गंभीर सवाल
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ ही पलों में जारी
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा और दोषसिद्धि पर रोक
मोदी का तंज: झालमुड़ी मैंने खाई, जलन उन्हें हो रही
पश्चिम बंगाल चुनाव में SIR बना सबसे बड़ा सियासी मुद्दा
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय