BMC Election 2026 Date: मुंबई महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बजा, 15 जनवरी को मतदान,परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
मुंबई : राज्य निर्वाचन आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मुंबई में चुनावी प्रक्रिया का बिगुल बज चुका है और आचार संहिता लागू हो गई है। पिछले कई दिनों से मुंबई महानगरपालिका चुनाव की तारीख को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज थी। किसी भी समय चुनाव की घोषणा होने की संभावना को देखते हुए राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दल पहले से ही चुनावी तैयारियों में जुट गए थे। शिवसेना (शिंदे गुट), शिवसेना (ठाकरे गुट) और भारतीय जनता पार्टी—तीनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।
निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, मुंबई महानगरपालिका का मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां
मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मतदाताओं को एक ही मत देना होगा।
शहर में कुल 10,111 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
मुंबई में करीब 11 लाख दोहरे (डुप्लीकेट) मतदाता पाए गए हैं।
इन मतदाताओं के नाम के आगे डबल स्टार () अंकित रहेगा और उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि वे किस मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।
नामांकन और अन्य तिथियां
उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
31 दिसंबर 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।
उम्मीदवार 2 जनवरी 2026 तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
227 सीटों पर होगा मुकाबला
मुंबई महानगरपालिका की कुल 227 सीटों के लिए यह चुनाव कराया जाएगा। सभी दल इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी में मतभेद के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का ऐलान किया है, जबकि ठाकरे गुट की शिवसेना और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं।
इन बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की सत्ता पर किसका कब्जा होता है।
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत