मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला क्षेत्र से वार्ड क्रमांक 60 में एक सशक्त, अनुभवी और जनसेवा से जुड़ी हुई दावेदारी के रूप में दिव्या ढोले का नाम मजबूती से उभरकर सामने आया है। उनके सामाजिक, संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी सकारात्मक चर्चा है ।

दिव्या ढोले पिछले दो दशकों से अधिक समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रही हैं। वे वर्ष 2004 से संकल्प सिद्धि ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी हैं और 2015 से दिव्या ढोले सिटीजन सर्विसेज सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाएं सुलभ कराने का कार्य कर रही हैं। आधार, पैन, पासपोर्ट, वोटर आईडी, आय-निवास प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के जरिए उन्होंने हजारों लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया है, जिससे जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ बनी है ।

शैक्षणिक और पेशेवर दृष्टि से भी दिव्या ढोले का प्रोफाइल प्रभावशाली है। उन्होंने बी.कॉम और एमएमएस (सेल्स एंड मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है तथा उन्हें 27 वर्षों का पेशेवर अनुभव है, जिसमें 16 वर्ष आईटी एमएनसी में कार्य करने का अनुभव शामिल है। इसके साथ ही वे ISO 9000 सिस्टम्स ऑडिटर एवं कंसल्टेंट भी रह चुकी हैं, जो शहरी प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली लागू करने की उनकी क्षमता को दर्शाता है ।

राजनीतिक दृष्टि से दिव्या ढोले का भाजपा से जुड़ाव भी दीर्घकालिक और मजबूत रहा है। वे 22 वर्षों से अधिक समय से भाजपा में सक्रिय रही हैं और महाराष्ट्र व मुंबई स्तर पर पार्टी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। पूर्व में वे महाराष्ट्र भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य और राज्य सचिव जैसे पदों पर रह चुकी हैं, जिससे उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट परिचय मिलता है ।

यदि वार्ड क्रमांक 60 की स्थानीय जरूरतों की बात की जाए, तो यह क्षेत्र हाउसिंग सोसायटी, झुग्गी बस्तियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और समुद्री तट से जुड़ा हुआ है। यहां बेहतर सड़क-फुटपाथ, जलनिकासी, ट्रैफिक व पार्किंग प्रबंधन, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और हरित ऊर्जा जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। दिव्या ढोले ने अपने विज़न में सीसीटीवी, बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग, जीरो लिटर ज़ोन, डिजिटल शिकायत प्रणाली, साइकिल ट्रैक, खेल मैदानों का उन्नयन, स्वच्छ समुद्र तट और ग्रीन एनर्जी पहल जैसे ठोस विकासात्मक प्रस्ताव रखे हैं, जो इस वार्ड की वास्तविक जरूरतों से सीधे जुड़े हुए हैं ।

महत्वपूर्ण यह भी है कि दिव्या ढोले की छवि एक ईमानदार, स्वच्छ और भ्रष्टाचार-मुक्त सार्वजनिक जीवन वाली नेता की रही है। वे महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखती हैं और आम लोगों के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहने के लिए जानी जाती हैं। उनका कार्य-शैली “सिटिजन फर्स्ट” के सिद्धांत पर आधारित है, जो वर्तमान शहरी शासन की सबसे बड़ी आवश्यकता मानी जा रही है ।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा वार्ड 60 जैसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र में स्थानीय जुड़ाव, प्रशासनिक अनुभव और विकास-उन्मुख सोच वाले उम्मीदवार को अवसर देती है, तो पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विकास नीति से प्रेरित दिव्या ढोले का विज़न पार्टी की विचारधारा से भी पूरी तरह मेल खाता है ।

कुल मिलाकर, दिव्या ढोले की प्रोफाइल, जमीनी कार्य, संगठनात्मक अनुभव और वार्ड 60 के लिए स्पष्ट विकास एजेंडा यह संकेत देता है कि वे मुंबई बीएमसी चुनाव में एक सक्षम और भरोसेमंद उम्मीदवार साबित हो सकती हैं। ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस दावेदारी पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें अवसर देना चाहिए, ताकि लोखंडवाला क्षेत्र को एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्रगतिशील वार्ड के रूप में विकसित किया जा सके ।