MP News: मंत्री की ठोकर से उखड़ी नई सड़क, सतना में भ्रष्टाचार का खुलासा
MP News : के तहत मध्य प्रदेश के सतना जिले से सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जिले में एक सड़क परियोजना का औचक निरीक्षण किया, जिसने सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए उस पर पैर से हल्की ठोकर मारी, तो नई बनी सड़क की परतें उखड़ गईं। यह दृश्य देखकर मंत्री भड़क गईं और मौके पर ही ठेकेदार का लाइसेंस कैंसिल करने के निर्देश दे दिए।
यह पूरा मामला सतना जिले की कोठी तहसील से पोड़ी-मनकहरी तक बनी करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण कार्य से जुड़ा है। इस सड़क पर हाल ही में मरम्मत और नवीनीकरण किया गया था, लेकिन मंत्री के निरीक्षण में साफ हो गया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सड़क की ऊपरी परत इतनी कमजोर थी कि हल्के दबाव में ही उखड़ गई, जिससे भ्रष्टाचार और लापरवाही की पुष्टि हो गई।
सड़क की बदहाल स्थिति देखकर मंत्री प्रतिमा बागरी ने मौके पर मौजूद कार्यपालन यंत्री बी.आर. सिंह को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच समय पर क्यों नहीं की गई और जनता के टैक्स के पैसों की ऐसी खुली बर्बादी कैसे होने दी गई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द करने के आदेश दिए।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”