MD का नशा देकर कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप और जबरन अबॉर्शन, तीन आरोपियों पर मामला
इंदौर | इंदौर में कबड्डी की स्टेट लेवल खिलाड़ी के साथ एमडी का नशा कर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. लसूडिया पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में जीरो पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए खजराना थाने भेज दिया है. यह मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है |
एमडी का नशा कराकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एजाज खान नाम के युवक के साथ रहती थी. आरोप है कि एजाज खान और उसके दोस्तों ने उसे एमडी का नशा कराकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार वह कबड्डी की स्टेट लेवल खिलाड़ी रही है और उसका नेशनल लेवल पर चयन भी हो चुका था, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह खेल में आगे नहीं बढ़ सकी |
पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने पहले उसे लव जिहाद में फंसाया और फिर नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसके 4 साल के बेटे के सामने भी दुष्कर्म करते थे. दुष्कर्म के बाद कई बार पीड़िता और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी कराया |
दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी पर दर्ज हुआ मामला
लसूडिया पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर प्रकरण को आगे की जांच के लिए खजराना थाना भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी एजाज खान, फारूक खान और शहजाद खान के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई खजराना थाना पुलिस द्वारा की जा रही है |
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान
FY26 में फरवरी तक भारतीय फार्मा सेक्टर का निर्यात 28 अरब डॉलर, रिकॉर्ड के करीब