Weather Alert: कोहरे और शीतलहरी ने बढ़ाई मुसीबत, इन 11 जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम विभाग की यह सख्त चेतावनी
झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से राज्य के कई इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। Jharkhand Weather Alert के तहत मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय शीतलहरी का असर भी महसूस होगा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने का अंदेशा है। Jharkhand Weather Alert के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तापमान की बात करें तो शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 1.5 डिग्री अधिक रहा। हालांकि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की गई। कांके में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, गुमला में 6.4 और लोहरदगा में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हजारीबाग, मेदिनीनगर और कोडरमा जैसे जिलों में भी ठंड का असर बना रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि तीन जनवरी से कई इलाकों में शीतलहरी चलने की संभावना है। सुबह-शाम कनकनी बढ़ेगी, हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है। जमशेदपुर में विजिबिलिटी 700 मीटर और देवघर में 600 मीटर दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में Jharkhand Weather Alert को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची
पंजाब के पानी में खतरनाक रसायन, संसद की स्थायी समिति ने जताई चिंता