जबलपुर: रेस्टोरेंट में ठंडी भजिया पर विवाद, मामला बढ़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भजिया ठंडी देने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए. इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं लाठीचार्ज से नाराज होकर जैन समाज ने भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बड़कुल होटल पर नाश्ता करने गए थे व्यापारी
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कमरिया गेट के पास का है. यहां बीती रात दो व्यापारी नाश्ता करने गए थे. लेकिन नाश्ते में ठंडी भजिया मिलने के कारण होटल कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई. कहासुनी गाली गलौज पर पहुंच गई और फिर दोनों पक्षों की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी. इससे नाराज जैन समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं होटल कर्मचारियों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की, लेकिन जब विवाद बढ़ गया तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को मौके से खदेड़ दिया.
जैन समाज ने भी पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
वहीं हंगामा के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के आलाधिकारी दोनों पक्षों से शांति के अपील कर रहे हैं. वहीं लाठीचार्ज से नाराज होकर जैन समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की.
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार