School Holiday: 10 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, कड़ाके की ठंड के बीच कलेक्टर का बड़ा आदेश"
CG School Closed: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है. सुबह के समय ठंड अधिक होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
वहीं इन परिस्थितियों को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है. यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए लिया गया है.
जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त और समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा. हालांकि, विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मचारी निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे.

इन जिलों में भी स्कूल बंद
वहीं ठंड के कारण सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरियामें प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं. 2 पालियों के स्कूल भी 9.30 बजे से लगेंगे.
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
नगर निगम ने पेश किया 8455 करोड़ का बजट, विकास पर फोकस
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत