तान्या मित्तल बोलीं, घर दिखा दिया तो अब लोग बोल रहे हैं कि ये मामा का है
दुबई में ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी रखी गई है। ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ के सारे कंटेस्टेंट्स दुबई गए हुए हैं। दुबई में एक तरफ गौरव खन्ना ने तान्या की नकल उतारी तो वहीं दूसरी तरफ तान्या ने अपने मन की बात कही।दुबई में ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ है। गौरव खन्ना से लेकर तान्या मित्तल तक, हर कोई ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी एंजॉय कर रहा है। इसी बीच, तान्या ने सबके सामने अपनी दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि सब दिखाने के बाद भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
क्या बोलीं तान्या मित्तल?
तान्या बोलीं, ‘मैं जब से बाहर आई हूं मैं इसलिए किसी से बात नहीं कर रही, किसी के सामने ये सब एक्टिविटी, ये टास्क नहीं कर रही हूं क्योंकि वहां कोई भी ऐसा टास्क नहीं हुआ जो मुझे खुश करने के लिए हुआ हो। ये बकलावा अब मुझे ट्रिगर करता है क्योंकि मेरे जन्मदिन पर मुझे बकलावा खिलाकर मेरे मुंह पर पानी फेंका गया था।’
तनु वेड्स मनु
तान्या मित्तल
‘एक लिमिट होती है हर चीज’
तान्या ने आगे बोला, ‘लोगों को बाहर से आसान लगता है कि हम जोर-जोर से हंस रहे हैं देखकर कि ये बेजान चीजों से बात कर रही है। उनका नाम रख रही है। लेकिन आप बैठो कभी एक घर में जब वहां रहने वाले 16 लोग आपके खिलाफ हों और वो आपको झूठा बोल रहे हैं उस बात के लिए जो बात आपने बचपन से जी हो। आज भी घर दिखाने के बाद बहुत सारे लोगों ने कह दिया कि मामा का घर है। मतलब एक लिमिट होती है हर चीज की। ऐसा लगता है कि अगर आपको मानना ही नहीं है तो मैं क्यों बताऊं।’
‘मेरा हो चुका है’
तान्या ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘मैं बहुत सारी अग्नि परीक्षा दे चुकी हूं और मुझे लगता है कि इस जन्म के लिए मेरा हो चुका है।’
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
नगर निगम ने पेश किया 8455 करोड़ का बजट, विकास पर फोकस
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत