क्यों उड़ता तीर ले रहे हैं... रीना राय के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा क्या लिखा जो ट्रोल्स ने लिए मजे
शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उनका रीसेंट पोस्ट चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपने साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रीना रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मजेदार बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय से अफेयर रहा है। इस बात को वह कुबूल भी कर चुके हैं। अब लोग शत्रुघ्न की इन शुभकामनाओं पर उनके मजे ले रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने काफी बहादुरी का काम किया है। बता दें कि रीना रॉय का जन्मदिन 7 जनवरी को था।शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा है, 'एक बहुत प्यारी दोस्त के लिए जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं, अब तक की बेस्ट एक्ट्रेसस में से एक, चार्मिंग स्टार,एक महान इंसान, पूरी तरह से बहुत बढ़िया पर्सनैलिटी रीना रॉय। आप पर हमेशा ईश्वर की कृपा रहे।' शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके साथ अपनी और रीना रॉय की 4 तस्वीरें भी लगाए हैं। ये उनकी साथ में की गई मूवीज की हैं।इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा है, आप उड़ता तीर क्यों ले रहे हैं। क्यों दबी पुरानी चिंगारी आग में बदलना चाहते हो सर इस उम्र में। एक ने लिखा है, क्या आपके दोस्त मिस्टर अमिताभ बच्चन कभी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की हिम्मत कर सकते हैं? एक ने लिखा है, यह ट्वीट मुझे प्रेरणा देती है कि कुछ बोल्ड और अपने कंफर्ट जोन से बाहर करूं। शुक्रिया शत्रुजी और रीना मैम जन्मदिन मुबारक हो। एक कमेंट है, खबरों में रहने के लिए ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं। एक ने लिखा है, ओह एक्स का बर्थडे आज तक नहीं भूले।शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर गॉसिप मैगजीन्स की हेडलाइन्स बन चुका है। वह अपनी किताब ऐनीथिंग बट खामोश में भी लिख चुके हैं कि एक समय पर दो महिलाओं के साथ इन्वॉल्ड थे। जब पूनम से शादी की उस वक्त रीना रॉय से उनका अफेयर था। शत्रु ने लिखा था कि लव ट्रायंगल में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि मर्द भी कष्ट झेलता है।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”