Trump New Tariffs: ग्रीनलैंड विवाद पर भड़के ट्रंप, 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ का ऐलान
Trump New Tariffs : के ऐलान के बाद ग्रीनलैंड को लेकर चल रहा विवाद अब और ज्यादा गहराता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाटो के कई यूरोपीय देशों के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। ट्रंप ने फरवरी से यूरोप के आठ देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि यूरोपीय यूनियन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि फरवरी 2026 से नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फिनलैंड और नीदरलैंड से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक, ये सभी देश ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध कर रहे हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे चेतावनी दी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून 2026 से टैरिफ की दर बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी जाएगी। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि वे डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों पर दबाव बनाने के लिए टैरिफ को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा
वाराणसी से ललकार: स्मृति ईरानी ने अखिलेश को अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने की चुनौती दी
होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: 17 जिलों में बरसे बादल, पारे में गिरावट पर किसानों को भारी चपत।
हाईवे पर किसकी नजर? देवीनगर फ्लाईओवर पर मिले सिम कार्ड वाले कैमरे, बड़ी साजिश का शक।