MP में फिर लव जिहाद, सलीम ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कर धर्म परिवर्तन कराया
विदिशा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) में एक बार फिर लव जिहाद और धर्म परिवर्तन (Love Jihad and religious conversion) का मामला सामने आया है। सलीम खान नामक युवक ने पहले हिंदू युवती से शादी की, फिर जबरन इस्लाम कबूल करवाया। एक बच्चे की मां बनने के बाद आरोपी सलीम खान ने एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली।
धर्म परिवर्तन के बाद तीन तलाक
दरअसल मामला विदिशा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती ने शिकायत में बताया कि पहले युवक पर पहचान छुपाकर दोस्ती करने, भावनात्मक रूप से करीब आने और बाद में धोखाधड़ी करने सहित धर्म परिवर्तन करने के बाद तीन तलाक का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काजी ने हलाला का भी प्रयास किया
पीड़ित युवती एक बच्चे की मां बनी तो आरोपी सलीम खान ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद वह आए दिन प्रताड़ना और मारपीट झेल रही हिंदू युवती को आरोपी सलीम ने 3 बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। आरोप है कि काजी ने युवती का हलाला करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी प्रशांत चौबे एडिशनल एसपी ने दी।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में सियासी हलचल, बागी सुधाकरण ने Rahul Gandhi संग साझा किया मंच
Mamata Banerjee का बड़ा दावा, 2026 में गिर सकती है मोदी सरकार
Katni में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, वारंटी और बदमाश गिरफ्तार
राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?
महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार