520 किलोग्राम गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पकड़ा गया
महासमुंद : पुलिस ने अपने विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोमाखान क्षेत्र में नारकोटिक्स एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 520 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें थोक खरीददार, खुदरा विक्रेता, परिवहनकर्ता और ओडिशा से सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि नेटवर्क का प्रमुख थोक खरीददार रामदास चंदू सोनवाने, खड़कवासला, पुणे (महाराष्ट्र) का निवासी है। उसके दोनों बेटे पुणे में गांजा वितरण नेटवर्क में सक्रिय पाए गए। पुलिस ने आरोपियों की लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति चिन्हांकित की है, जिसे SAFEMA अधिनियम के तहत अटैच करने की प्रक्रिया जारी है।
परिवहन नेटवर्क के मुख्य सरगना आकाश जाधव को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने पिछले एक वर्ष में छह बार गांजा तस्करी की। वह सोशल मीडिया पर “Sarpmitra Akash Jadhav” नाम से सक्रिय है और यूट्यूब तथा इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। ओडिशा से सप्लाई करने वाले रंजन दुर्गा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इस पूरे ऑपरेशन में 520 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 60 लाख है। महाराष्ट्र ANTF के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हुई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और आगे वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी नशे संबंधी जानकारी को गोपनीय रूप से पुलिस या ANTF को दें।
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों